
RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Non-Technical Popular Categories (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए 8113 पदों पर होने वाली परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप (City Intimation Slip) एक बेहद जरूरी डॉक्युमेंट है, क्योंकि इससे उन्हें यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। यह स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी।
इस लेख में हम RRB NTPC City Intimation Slip 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा कर रहे हैं जैसे: स्लिप कैसे डाउनलोड करें, इसमें क्या जानकारी मिलेगी, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड रिलीज डेट और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें।
RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 : Overview
भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
लेख का नाम | RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 |
पोस्ट का नाम | Non-Technical Popular Categories (NTPC) |
कुल पद | 8113 |
विज्ञापन संख्या | CEN 05/2024 |
परीक्षा प्रकार | CBT 1 |
परीक्षा तिथि | 05 जून – 23 जून 2025 |
सिटी स्लिप रिलीज डेट | 26 मई 2025 |
डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbapply.gov.in |
RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 क्या है
RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 एक प्रकार की सूचना होती है जो उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर और परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी देती है। यह स्लिप उम्मीदवारों की यात्रा योजना और परीक्षा की तैयारी को सुगम बनाने में सहायक होती है।
Important Dates of RRB NTPC 2025
इवेंट | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 14 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2024 |
परीक्षा शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2024 |
सुधार/संशोधन विंडो | 23 – 30 अक्टूबर 2024 |
एप्लिकेशन स्टेटस रिलीज | 14 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 05 जून – 23 जून 2025 |
सिटी स्लिप रिलीज डेट | 26 मई 2025 |
एडमिट कार्ड रिलीज डेट | 4 दिन पहले (01 जून 2025 से) |
RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 2025 की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। यह परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी जिसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेंगे।
RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 Release Date
परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले, RRB द्वारा उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से दी जाएगी जिसे उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा पास भी यहीं से मिलेगा।
Railway NTPC Admit Card Date 2025
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले यानी लगभग 01 जून 2025 से जारी किए जाएंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे।
Details Mentioned on RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025
सिटी इंटीमेशन स्लिप में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर (यदि उपलब्ध हो)
- जन्म तिथि
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
- परीक्षा शहर का नाम
- परीक्षा केंद्र की जानकारी (केवल शहर)
- RRB ज़ोन का नाम
- फ्री ट्रैवल पास डाउनलोड लिंक (अगर लागू हो)
- परीक्षा से संबंधित निर्देश
How to Download RRB NTPC City Intimation Slip 2025
अगर आप अपनी RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip 2025 Download करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने ज़ोन की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Latest Notices” सेक्शन में जाएं।
- CEN 05/2024 (NTPC-G): CBT-1 Exam City Intimation लिंक पर क्लिक करें।
- एक लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर “View/Download Exam City Intimation” पर क्लिक करें।
- आपकी सिटी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेगी, आप चाहें तो इसे PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण बातें परीक्षा से पहले
- परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
- निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।
- सिटी स्लिप सिर्फ शहर की जानकारी देती है, पूरा पता एडमिट कार्ड में होता है।
- SC/ST उम्मीदवार फ्री ट्रैवल पास प्रिंट करना न भूलें।